खेरवाड़ा: अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के चुनाव संपन्न, सुरेश सरेरा अध्यक्ष बने
रीजनल कमेटी और सलाहकार समिति के गठन के साथ ही मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा की मांगों को लेकर एकजुटता जताई।
तस्वीर में खेरवाड़ा में टेंट के नीचे संगठन का बैनर लेकर बैठे और खड़े लोग दिख रहे हैं।
खेरवाड़ा में अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के रीजन स्तरीय चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में 200 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया। इस दौरान मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
चुनाव के दौरान रीजन की सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। इसमें नंदलाल गर्ग, रामलाल, पूर्व अध्यक्ष प्रभुलाल, रमिला देवी एवं बदामी लाल को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित रीजनल कमेटी में सुरेश सरेरा को अध्यक्ष, दुर्गा देवी को उपाध्यक्ष, कमलेश को महामंत्री, कांतिलाल को सचिव, नटवर को सह सचिव, मंजू देवी को कोषाध्यक्ष, बसंती लाल को संगठन मंत्री, दीपचंद गमेती को प्रचार-प्रसार मंत्री, बिंदु देवी को सांस्कृतिक मंत्री, सुगना देवी को कानून मंत्री एवं मोहन को मीडिया मंत्री मनोनीत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में अरावली संभाग स्तर से महेंद्र अहारी, अरावली संगठन नेतृत्वकर्ता प्रभुलाल जोशियाला, उजाला संगठन नेतृत्वकर्ता मनीषा पटेल एवं संगठन फैलो की भागीदारी रही।
रीजन स्तरीय चुनाव के जरिए नई कमेटी के गठन के साथ मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठनात्मक रूप से एकजुट होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।