सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग का प्रचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर के झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग का प्रचार करने वाले 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं चेक बाउंस मामले में 2 साल से फरार स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक गैंग और उनके फॉलोअर्स पर निगरानी के निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग का प्रचार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
झाड़ोल थाना पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति की गैंग और उनके फॉलोअर्स पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी झाड़ोल श्री बुद्धाराम बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान सामने आया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग का प्रचार कर रहा है। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश पिता चतरा, उम्र 29 वर्ष, निवासी खरड़िया, थाना झाड़ोल को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी झाड़ोल श्री बुद्धाराम, सहायक उपनिरीक्षक श्री सतीश कुमार, कांस्टेबल श्री महेश कुमार 3201 (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री अशोक प्रकाश 1173, कांस्टेबल श्री जितेंद्र 3359, महिला कांस्टेबल श्रीमती तारा मीणा 2198, महिला कांस्टेबल सुश्री हेमलता 713 और महिला कांस्टेबल श्रीमती सविता 3353 शामिल रहे।
इसी कार्रवाई के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी झाड़ोल श्री बुद्धाराम बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
माननीय विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, एनआई एक्ट कोर्ट नंबर 05, उदयपुर जिला के प्रकरण संख्या 1192/2017, भवानी क्रेडिट बनाम रोशनलाल में आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गठित टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी सहयोग की मदद से कड़े प्रयास करते हुए स्थायी वारंटी रोशनलाल पिता अंबालाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी गोराणा, थाना झाड़ोल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी श्री बुद्धाराम, कांस्टेबल श्री अशोक प्रकाश 1173 (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री बालकृष्ण 3196, कांस्टेबल श्री रामेश्वर मीणा 3163 और कांस्टेबल श्री लक्ष्मीलाल 3043 शामिल रहे।