तस्वीर में बेनेश्वर धाम में आयोजित बैठक के दौरान लबाना समाज कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

लबाना समाज कर्मचारी संघ संभाग, उदयपुर की कार्यकारिणी विस्तार बैठक बेनेश्वर धाम पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उदयपुर जिले से श्री अशोक जी (मुखी) को संभागीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान संभागीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर भी मनोनयन किया गया। संभागीय उपाध्यक्ष पद पर रविकांत जी, संयुक्त सचिव पद पर नवीन जी, खेल सचिव पद पर प्रवीण जी, शिक्षा सचिव पद पर किशन जी, संगठन सचिव पद पर राजेश जी तथा कार्यालय सचिव पद पर सुधीर जी को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में महिला सचिव पद पर संगीता देवी तथा मीडिया प्रभारी पद पर अशोक जी और अमर चंद जी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के साथ लबाना समाज कर्मचारी संघ संभाग, उदयपुर के संगठनात्मक ढांचे में विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया।

Tags: