ऋषभदेव थाना पुलिस ने ग्राम मसारों की ओबरी स्थित राजकीय स्कूल के बाहर बीड़ी, सिगरेट और गुटखा सहित धूम्रपान सामग्री बेचने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने 26 सितंबर को कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मसारों की ओबरी स्थित राजकीय स्कूल के बाहर शंकरलाल पुत्र मंगल मीणा, उम्र 29 वर्ष, निवासी मसारों की ओबरी, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा सहित धूम्रपान सामग्री बेचते हुए पाया गया। इस पर पुलिस ने नियमानुसार हैड कांस्टेबल हर्षित द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया।

यह कार्रवाई थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल शंकर लाल द्वारा की जा रही है।


Tags: