फतहनगर के खेमपुर में आयोजित कुमावत प्रीमियर लीग के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ।

फतहनगर। खेमपुर में आयोजित कुमावत प्रीमियर लीग के दौरान खेल प्रतियोगिता के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। श्री कृष्णा गोपाल गौशाला, आमली के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कुमावत समाज की ओर से चुनाव में जीत हासिल करने वाले तथा चुनाव लड़ चुके जनप्रतिनिधियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिनिधि राजेश चपलोत एवं ममता चपलोत का समाजजनों ने आत्मीय स्वागत कर सम्मान किया। वहीं, आमली सरपंच प्रताप कुमावत और खरताना सरपंच मांगीलाल जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्यजनों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में केशव छाछेड़, मुकेश गाडोलिया, प्यारचंद कुमावत, भगवान कुमावत और भैरूलाल कुमावत सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कुमावत प्रीमियर लीग के इस आयोजन ने खेल भावना के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Tags: