खेरवाड़ा के मोकरवाड़ा में एमपीएल सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ विजेता टीम.

खेरवाड़ा। ग्राम पंचायत सामरूण के राजस्व गांव सामरुन स्थित मोकरवाडा में आयोजित एमपीएल सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चेहर डीजे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चेहर डीजे और गुरु वॉरियर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में चेहर डीजे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की और एमपीएल सीजन-1 की विजेता बनी। वहीं, गुरु वॉरियर टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता टीम चेहर डीजे को ट्रॉफी और इनामी राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता गुरु वॉरियर टीम को भी ट्रॉफी एवं इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, आयोजक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमपीएल सीजन-1 के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Tags: