तस्वीर में बालिकाएं खेल के मैदान पर कबड्डी मैच खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, खेरवाड़ा की मेजबानी में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित संकुलस्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, शतरंज और कबड्डी की स्पर्धाओं में भाग लिया।

दूसरे दिन टेबल टेनिस के अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोगुंदा प्रथम, दानवाव द्वितीय तथा ऋषभदेव तृतीय स्थान पर रहे।

शतरंज की विभिन्न वर्गों की स्पर्धाओं में ऋषभदेव, गुमानपुरा एवं गोगुंदा विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 बालिका कबड्डी में गुमानपुरा विजेता तथा गोगुंदा उपविजेता रहा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री रामविलास मीणा ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Tags: