खेरोदा के निकटवर्ती देबारी स्थित आयुर्नेटुरो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 19 सितंबर, शनिवार को एक दिवसीय विशेष हीलिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन केरू धाम के पूज्य गुरुजी श्री हनुमान चौहान के पावन सानिध्य में किया जाएगा और यह प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा।

हॉस्पिटल के संचालक दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को असाध्य बीमारियों से राहत प्रदान कर उन्हें स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली की ओर अग्रसर करना है।

शिविर में आयुर्वेद की प्राचीन ‘सात्वावजय चिकित्सा’ पद्धति के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकारों का समाधान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, गुरुजी के आशीर्वाद से शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं और मरीजों को आरोग्य लाभ, मानसिक शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार प्राप्त होगा।

आयुर्नेटुरो हॉस्पिटल प्रबंधन एवं केरू धाम टीम ने खेरोदा सहित आसपास के सभी जरूरतमंदों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक एवं चिकित्सीय अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 19 सितंबर को आयोजित होने वाला यह एक दिवसीय शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक साधना से जुड़ा विशेष आयोजन रहेगा।

Tags: