विद्या निकेतन बड़ागांव में विज्ञान मेले का आयोजन, 150 भैया-बहनों ने नवाचार आधारित मॉडल किए प्रस्तुत
बड़ागांव के विद्या निकेतन में विज्ञान मेले में 150 विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
तस्वीर में विद्या निकेतन विद्यालय में विज्ञान मेले के दौरान पूजा-अर्चना करते लोग दिख रहे हैं।
विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में 17 सितंबर 2026 को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा 3 से 8 तक के करीब 150 भैया-बहनों ने भाग लेकर नवाचार पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़गांव की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा जी आमेटा, विद्यालय प्रबंध समिति से श्रीमान खूबी लाल जी सिंघवी, श्रीमान देवी लाल जी, भंवर सिंह जी राठौड़, मोहन जी, पुष्कर जी तथा पूर्व छात्र लक्ष्यराज सिंह और उनके सहपाठी भावेश जी उदावत के कर कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत एवं परिचय स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता दवे ने कराया। मुख्य वक्ता श्रीमती सीमा जी आमेटा ने भैया-बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन बाल वैज्ञानिकों की लगन और निष्ठा से ही ये बड़े होकर अपने देश के निर्माता बनेंगे।
इसके बाद माननीय अतिथियों ने विज्ञान मेले का अवलोकन किया। मेले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञान मेले की संयोजिका चंद्रकला मेघवाल और दिव्या श्रीमाली सहित विद्यालय की समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे विज्ञान मेले का आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।