तस्वीर में खेरवाड़ा में आयोजित विद्या भारती संस्थान की जिला प्रधानाचार्य बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथिगण नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा में विद्या भारती संस्थान उदयपुर की जिला प्रधानाचार्य बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र संख्या, भौतिक संसाधनों और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। रात्रिकालीन बैठक में जिला सचिव कालुलाल चौबिसा तथा सह जिला सचिव लाल सिंह और प्रभात ने छात्र संख्या, भौतिक संसाधनों, खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा संस्कृतिज्ञान परीक्षा में अन्य विद्यालयों को जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दूसरे दिन प्रातः वंदना सभा में विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के निरीक्षक नवीन कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

बैठक में विद्या भारती उदयपुर के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र फुलानी भी उपस्थित रहे। निरीक्षक नवीन कुमार झा ने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, प्रबंध समिति को सक्रिय करने, अभिभावक-आचार्य-छात्र संवाद कौशल विकसित करने, नियमित कक्षा निरीक्षण, मासिक टेस्ट, अभिभावक बैठक एवं विद्यालय संपर्क जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ विद्यालयों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में जिले के 28 प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक के संयोजक विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह राव रहे। कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं स्वागत किया गया। जितेंद्र ने तिलक व ओपरणा ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। लेखन कार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने किया।

शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख नवनीत श्रीमाली, प्रधानाचार्य खेरवाड़ा ने दी। बैठक में अतिथि मंचासीन रहे।

Tags: