खेरवाड़ा एवं बडला गिरदावर सर्किल पर आज सेवा सेतु शिविर, 28 सितंबर तक अलग-अलग केंद्रों पर होंगे आयोजन
खेरवाड़ा एवं बडला गिरदावर सर्किल में आज 26 सितंबर को सेवा सेतु शिविर लगेंगे। 27 सितंबर को जवास और 28 सितंबर को बावलवाड़ा व कानपुर में शिविर होंगे, जहां विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य मौके पर किए जाएंगे।
खेरवाड़ा में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत भू अभिलेख निरीक्षक व्रत खेरवाड़ा एवं बडला के सेवा सेतु शिविर आज 26 सितंबर, शनिवार को अटल सेवा केंद्र पर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य मौके पर ही संपन्न किए जाएंगे।
अभियान के तहत रविवार 27 सितंबर को भू अभिलेख निरीक्षक व्रत जवास का सेवा सेतु शिविर अटल सेवा केंद्र जवास पर लगाया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर, सोमवार को भू अभिलेख निरीक्षक व्रत बावलवाड़ा एवं कानपुर के शिविर अटल सेवा केंद्र बावलवाड़ा एवं कानपुर पर आयोजित किए जाएंगे।
सेवा सेतु शिविर अभियान के उपखंड संयोजक पारस जैन ने बताया कि इन शिविरों में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, बिजली एवं जलदाय विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन एवं कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित राज्य सरकार के अन्य प्रमुख विभागों से संबंधित कार्य मौके पर ही संपन्न किए जाएंगे।
26 सितंबर से 28 सितंबर तक अलग-अलग अटल सेवा केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित विभागों के कार्यों को मौके पर संपन्न करने की व्यवस्था की गई है।