खेरोदा के युवाओं ने नीलकंठ महादेव से रानेरा महादेव तक निकाली 30 किमी की डोक कावड़ यात्रा
खेरोदा के युवाओं ने नीलकंठ महादेव से रानेरा महादेव तक 30 किमी की डोक कावड़ यात्रा निकाली और विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
तस्वीर में बाएं से दाएं मोहित, कमलेश, ओम, तनीष, विजय, अजय, रुधर और सूरज खेरोदा क्षेत्र में डोक कावड़ यात्रा के दौरान नजर आ रहे हैं।
खेरोदा क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में खेरोदा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर से रानेरा महादेव तक लगभग 30 किलोमीटर की कठिन डोक कावड़ यात्रा निकाली।
धार्मिक आस्था और तपस्या के इस सफर में क्षेत्र के युवा मोहित, कमलेश, ओम, तनीष, विजय, अजय, रुधर और सूरज शामिल हुए। युवाओं ने पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों के बीच 30 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।
यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनके उत्साह की सराहना की। कठिन डोक कावड़ यात्रा पूरी कर कावड़िए रानेरा महादेव पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के दौरान कावड़ियों ने क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा में युवाओं की धार्मिक आस्था और कठिन साधना देखने को मिली।