तस्वीर में बावलवाड़ा (खेरवाड़ा) में श्रावण मास के अवसर पर कावड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है।

खेरवाड़ा। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर रविवार को नारी शक्ति बावलवाड़ा की ओर से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 8 बजे सिद्धेश्वर सोमनाथ महादेव मंदिर, सोम नदी से शुरू हुई।

महिलाओं ने सोम नदी से जल भरकर कावड़ यात्रा निकाली और ठाकुर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ठाकुर मंदिर में जलाभिषेक के बाद आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

Tags: