खेरवाड़ा से गोदावरी धाम के लिए निकली 21 कावड़ियों की यात्रा, महादेव का किया जलाभिषेक
खेरवाड़ा से 21 कावड़ियों की यात्रा गोदावरी धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ गोदावरी महादेव का जलाभिषेक किया।
तस्वीर में खेरवाड़ा के गोदावरी धाम परिसर में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक परिधानों में मौजूद भोई समाज के कावड़ यात्री और श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में भोई समाज के जातिबंधुओं की ओर से सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। नगर के प्रसिद्ध राम मंदिर से कावड़ियों ने जल भरा। इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए 21 कावड़ियों सहित समाजजनों की यात्रा गोदावरी धाम के लिए रवाना हुई।
कावड़ यात्रा महुदरा, जय अंबे मां मंदिर पलसिया और कटेवड़ी होते हुए गोदावरी धाम पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों ने मंत्रोच्चारण और भक्तिभाव के साथ गोदावरी महादेव का जलाभिषेक किया। भगवान महादेव का बिल्वपत्र, गुलाब, धतूरे सहित विभिन्न पुष्प-पत्रों और मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया।
सभी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में नारायण भोई, रमेश, श्रवण, विनोद, सुनील, जीतू, मुकेश, राणा दर्जी, रवि, संतोष, क्रिस, कुलदीप, कृष्णा, गिरीक सहित भोई समाज के जातिबंधु, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गोदावरी धाम पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं सुख-समृद्धि की कामना की।