झालावाड़ पटेल समाज व्यापार संगठन की बैठक में सामूहिक विवाह का संकल्प, एकजुटता पर जोर
झालावाड़ पटेल समाज व्यापार संगठन की त्रैमासिक बैठक में सामूहिक विवाह, आर्थिक-सामाजिक मदद और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
तस्वीर में झालावाड़ पटेल समाज व्यापार संगठन की बैठक के दौरान प्रमाण पत्र दिखाते हुए व्यापारी और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
झालावाड़ पटेल समाज व्यापार संगठन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज किया गया। बैठक में झालावाड़ पटेल समाज के सभी व्यापारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष चुन्नीलाल जी, कोषाध्यक्ष रमेश जी, सचिव नाथूलाल जी, संयुक्त सचिव लोकेश जी, उपाध्यक्ष गोपाल जी एवं हीरालाल जी, संगठन मंत्री प्रकाश जी, नवीन जी सहित समस्त पदाधिकारी और सभी व्यापारियों ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक में आयोजन समिति की ओर से सामूहिक विवाह आयोजित करवाने का बेड़ा उठाया गया। इसके साथ ही सभी व्यापारी भाइयों को आर्थिक और सामाजिक मदद उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति के माध्यम से सभी व्यापारियों को आश्वासन दिलाया गया कि संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा तथा सामाजिक और समाज कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्पष्ट किया गया कि संगठन में किसी भी व्यापारी को ऊंचा-नीचा नहीं समझा जाएगा और सभी को एक समान माना जाएगा। सभी व्यापारी मिलकर संगठन के मिशन और विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष चुन्नीलाल जी, उदयलाल जी, दिनेश जी, जितेंद्र जी और ख्याली लाल जी सहित सभी मुख्य अतिथियों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरण किए गए। वहीं झाडोल व्यापार मंडल में सभी व्यापारियों को पंजीकृत सदस्यता दिलाई गई।
संगठन की ओर से किए गए इस कार्य से सभी व्यापारी प्रसन्न हुए। सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन के साथ मिलकर संगठन में होने वाले प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे और झालावाड़ पटेल व्यापार संगठन को मजबूत संगठन बनाने में सहयोग करेंगे।
इसी संकल्प के साथ झालावाड़ पटेल समाज व्यापार संगठन की त्रैमासिक बैठक का समापन हुआ। उक्त जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार पटेल, झाडोल ने दी।