तस्वीर में खेरवाड़ा के अतिथि पैलेस होटल तरणताल पर पंच गौरव योजना के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।

राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला एक खेल’ पहल के तहत खेरवाड़ा में ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अतिथि पैलेस होटल खेरवाड़ा के तरणताल पर हुई इस प्रतियोगिता में ऋषभदेव, खेरवाड़ा और नयागांव के तैराकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल उदयपुर एवं जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के निर्देशानुसार किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत ऋषभदेव ब्लॉक से प्रातः 10 बजे हुई। इसमें संजय मीणा पीपली अ, सीमा मीणा पीपली अ, गौरव मीणा, नैतिक मीणा, सीमा मीणा और रेहीना बामना ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। भावना मीणा, सुशीला मीणा पीपली अ, मल्लिका मीणा, ऋषभ मीणा और अश्विन मीणा ने सिल्वर मेडल जीते। वहीं आयुष मीणा पीपली अ, साहिल मीणा, विशाल मीणा, हेमलता मीणा और हिमांशी मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

इसके बाद खेरवाड़ा ब्लॉक की तैराकी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई। इसमें मधु मीणा, मंदीप मीणा और निपीका कलासुआ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। राधा, जोगेंद्र, अजीत आर्यन बरंडा, लावण्य और निरमा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए, जबकि खुशबू मीणा, अजीत और साहिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

नयागांव ब्लॉक की प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे शुरू हुई। इसमें अरुणा, मेहुल, राकेश, रोहित और प्रशांत ने गोल्ड मेडल हासिल किए। मयूर, विनोद, विश्राम और किशन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। वहीं विकास, जतिन, संजय, नमन और अभिषेक डामोर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रतियोगिता में स्थान बनाया।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता तैराकों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधेश्याम सुथार, अध्यक्ष डॉ. गगन व्यास, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक भारत भूषण जोशी, लक्ष्मणलाल बरंडा, लालूराम मीणा, अविनाश मीणा, लालशंकर मीणा, अरुणा मीणा तथा दल प्रभारी बहादुर सिंह मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण जोशी ने किया। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों के खिलाड़ियों की भागीदारी और पदक उपलब्धियों के साथ ब्लॉक स्तरीय तैराकी आयोजन संपन्न हुआ।

Tags: