तस्वीर में जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता।

उदयपुर के झाड़ोल में उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ. रंजीत जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई झाड़ोल के संयुक्त तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ एवं स्नेहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। झाड़ोल स्थित ‘द मेवाड़ हेरिटेज होटल’ में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर डॉ. जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में युवा शक्ति, संगठन की मजबूती और जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. जैन के संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में देहात कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, राजस्थान आईटी सेल प्रमुख ललित गुर्जर, पीसीसी सदस्य रामलाल गाड़री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरसिंह झाला, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सुनील भजात, प्रधान शंभूलाल, प्रधान राधा देवी और पूर्व प्रधान सदन देवी जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश डूंगरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज जोशी, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पंड्या, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल कोठारी, युवा नेता मदन जोशी, युवा नेता पुष्कर डामोर, शिवशंकर खराड़ी एवं पूनम गायरी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. रंजीत जैन के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Tags: