ट्रैक्टर खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, भुगतान के बाद भी वाहन नहीं देने का मामला
ऋषभदेव में ट्रैक्टर खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। भुगतान और लोन राशि को लेकर आरोपी पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोप है।
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीद के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। भाउवा निवासी ललिता देवी पत्नी मुकेश मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादिया ललिता देवी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि युआईटी कॉलोनी, चित्रकूट नगर, उदयपुर निवासी राज सिंह पुत्र गुलाब सिंह गौड ने ट्रैक्टर हड़पने की नीयत से उसके साथ धोखाधड़ी की। आरोप है कि चेक के माध्यम से भुगतान नहीं किया गया और समय पर लोन की राशि भी नहीं चुकाई गई।
परिवादिया ने आरोप लगाया कि इन परिस्थितियों के चलते उसके साथ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़प लिया गया। मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद ऋषभदेव थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस अब प्रकरण से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।