तस्वीर में सागवाड़ा गांव स्थित गोविंद गुरु लाइब्रेरी परिसर में दान उत्सव कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए ग्रामीण, स्कूली बच्चे और संस्था के सदस्य नजर आ रहे हैं.

खेरवाड़ा के सागवाड़ा गांव स्थित गोविंद गुरु लाइब्रेरी परिसर में सेवा मंदिर संस्था की ओर से समुदाय और स्कूली बच्चों के साथ दान उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 महिला-पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की उपयोगिता और बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को लेकर चर्चा हुई। सेवा मंदिर की लाइब्रेरी प्रभारी मीनाक्षी ने बच्चों और युवाओं के लिए पुस्तकालय को बेहतर अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई।

सेवा मंदिर के कोऑर्डिनेटर नारायण लाल जोशी ने गांव के युवाओं और दानदाताओं से प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य उपयोगी पुस्तकों का दान करने की अपील की। सागवाड़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश ने लाइब्रेरी के बेहतर संचालन, पुस्तकों और आवश्यक संसाधनों में वृद्धि तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में फूलचंद्र गजानंद, भीमचंद्र, लक्ष्मण लाल, थावरचंद्र और रंजीत सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मोहन लाल ने किया, जबकि धन्यवाद सुरेश डांगी ने व्यक्त किया।

दान उत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की उपयोगिता, बच्चों के शैक्षणिक भविष्य और अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Tags: