तस्वीर में एम.बी. कॉलेज ग्राउंड पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक और अन्य अधिकारी।   

जिला स्तरीय एथलेटिक्स माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर से एम.बी. कॉलेज ग्राउंड में होगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजक विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी के प्रधानाचार्य एवं केंद्राध्यक्ष मुकेश पारख ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक एम.बी. कॉलेज ग्राउंड पर किया जाएगा।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रपत्र-ख एवं प्रपत्र-ग की प्रिंट प्रति भरकर संस्था प्रधान से प्रमाणित करवाकर लानी होगी। निदेशालय द्वारा निर्धारित मानदंड (क्वालिफाई) पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिता स्थल पर लाया जाएगा। इसके लिए संस्था प्रधान द्वारा मानदंड पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिभागियों की फाइल जमा की जाएगी। मानदंड पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिता के प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रभारी हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, प्राध्यापक भारत भूषण जोशी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इंद्रा कर्तला, क्वीना मेरी, तरुण देवल, शंकरलाल धोबी, सतीश मेवाड़ा, दीपा झाला, शक्तिराज सिंह, नलिनी दशोरा, योगेश मीणा, संचालक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा ओम कंवर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहेगा। प्रतियोगिता से पहले 8 अक्टूबर को होने वाला पंजीयन खिलाड़ियों की पात्रता और निर्धारित मानदंडों की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण रहेगा।

Tags: