तस्वीर में फतह एकेडमी फतहनगर के राज्य स्तर पर चयनित 12 विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं।

फतहनगर। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया है। विद्यालय के कुल 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

वॉलीबॉल के अंडर-19 वर्ग में महिपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह, नैनिशा पुत्र टिंकल कुमार एवं हिमांशी पालीवाल पुत्री महेंद्र कुमार का चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल कुमार तथा अंडर-14 वर्ग में पूजा रावत पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत एवं अंकित बंजारा पुत्र प्रवीण बंजारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

रग्बी फुटबॉल के अंडर-17 वर्ग में देवेन जांगिड़ पुत्र मुकेश जांगिड़, गर्वित सुथार पुत्र धीरज सुथार, गुनगुन मेनारिया पुत्र भगवती लाल, गुंजन सेन पुत्र कैलाश चंद्र तथा ललिता रावत पुत्री लक्ष्मण सिंह ने राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं बॉक्सिंग के अंडर-14 वर्ग में गौरांश वैरागी पुत्र नरेंद्र कुमार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन ने चयनित सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं कोच गौरी शंकर कुमावत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और कोच के समर्पित मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

12 खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन से फतह एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

Tags: