नाबालिग से शराब के नशे में मारपीट के आरोप में बावलवाड़ा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से मारपीट के आरोप में प्रकरण दर्ज, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई।
Update: 2026-08-18 09:39 GMT
खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रेमनगर सारोली निवासी नाबालिग प्रार्थिया के साथ आरोपी द्वारा मारपीट की गई।
मामले में प्रेमनगर सारोली निवासी मुकेश पुत्र बंशीलाल अहारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत के निर्देशन में प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में घटनाक्रम की जांच कर रही है।