खेरोदा में भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
खेरोदा में नागजी बावड़ी से कुंडेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकली। शिव भक्तों ने जयकारे लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
Update: 2026-08-18 08:24 GMT
तस्वीर में लाल पारंपरिक वस्त्रों में सजी महिलाएं खेरोदा में सड़क पर कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ उठाए हुए नजर आ रही हैं।
खेरोदा कस्बे में सोमवार को आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नागजी बावड़ी से खेरोदा स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल शिव भक्तों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण को शिवमय कर दिया।
कावड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर शिव भक्त थिरकते और नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।
यात्रा के अंत में कावड़िए खेरोदा के कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।