तस्वीर में परमहंस स्कूल बिछीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते शिक्षक।

बिछीवाड़ा। परमहंस सैकण्डरी स्कूल, बिछीवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दाड़म चन्द लोहार ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन और योगदान पर भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags: