टोंक: श्री श्याम भजन संध्या 14 अक्टूबर को, पोस्टर का हुआ विमोचन
मावड़ा पैराडाइज में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर समिति ने श्री गणेश जी महाराज को निमंत्रण देकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
तस्वीर में मंदिर परिसर में खड़े समिति सदस्य श्री श्याम भजन संध्या का पोस्टर दिखाते हुए।
टोंक में श्री श्याम (युवा) सेवा समिति की ओर से नवरात्रि के अवसर पर 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली श्री श्याम भजन संध्या को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समिति की ओर से भगवान श्री गणेश जी महाराज को विधिवत निमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही भजन संध्या के गेट पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
समिति की ओर से 14 अक्टूबर को मावड़ा पैराडाइज, मोदी की चौकी, टोंक में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्री श्याम सखा संस्थान परिवार के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गणेश निमंत्रण एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में श्याम मंदिर टोंक समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग, भजन संध्या समिति अध्यक्ष अजय सैनी सांखला, संस्था प्रमुख संजय बड़ीवाल, उपाध्यक्ष महेश अजमेरा, सचिव अजय धुवारिया, कोषाध्यक्ष मनीष सैनी सहित समिति सदस्य कालूराम सैनी, जीतू सैनी, राजू सैनी, अजय ऊईवाल, राहुल सैनी, राज सैनी, संजय सांखला एवं प्रमोद सांखला मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने भाग लिया।