टोंक में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी का EICHER ट्रक व 30 लाख का जिम सामान बरामद
टोंक में चोरी हुए EICHER ट्रक और 30 लाख के जिम सामान को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया, वहीं अवैध धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार।
तस्वीर में टोंक जिले की दत्तवास थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया ईशर ट्रक और जिम का सामान दिखाई दे रहा है।
टोंक जिले में पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के तहत दत्तवास पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त की रात को चोरी हुआ EICHER ट्रक और करीब 30 लाख रुपये कीमत का जिम सामान 24 घंटे में बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को कोटा के मंडाना पुलिस थाना इलाके से मय जिम सामान बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की रात NH-11A पर होटल रावत पैलेस के सामने से EICHER ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक में करीब 30 लाख रुपये कीमत का जिम सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाना दत्तवास ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और चोरी हुए ट्रक की तलाश में करीब 300 किलोमीटर तक पीछा किया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कोटा के मंडाना पुलिस थाना इलाके में ट्रक का पता चला। पुलिस ने ट्रक को मय जिम सामान 24 घंटे के भीतर बरामद कर जब्त कर लिया। प्रकरण में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।
वहीं, पुलिस थाना निवाई ने भी कार्रवाई करते हुए ग्राम झिलाई से सिरोही रोड पर नरसी सागर तालाब की पाल से आरोपी राजाराम उर्फ राजू प्रजापत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे का गंडासा नुमा अवैध धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी राजाराम उर्फ राजू प्रजापत के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस की ओर से चोरी के मामले में बरामदगी तथा अवैध धारदार हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।