टोंक में आज बाल कला उत्सव, कक्षा 6 से 12 तक के करीब 300 चित्रकार लेंगे भाग
टोंक में आज अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 2026 के तहत जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता होगी। अभिज्ञान महाविद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 300 बाल चित्रकार भाग लेंगे।
टोंक में आज जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें जिले के कक्षा 6 से 12 तक के करीब 300 बाल चित्रकार कागज पर अपनी कला उकेरेंगे। यह आयोजन अंतरंग कला एवं एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी टोंक द्वारा आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 2026 के तहत अभिज्ञान महाविद्यालय टोंक में किया जाएगा।
बाल कला उत्सव के संयोजक पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के लगभग 300 बाल चित्रकार भाग लेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक तथा द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल कलाकारों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस जिला स्तरीय बाल कला उत्सव में जिले के विभिन्न कक्षाओं के बाल चित्रकार एक साथ अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।