यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ टोंक DST की बड़ी कार्रवाई, 60 कट्टे बरामद
टोंक में यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ DST की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 60 कट्टे यूरिया बरामद, दो आरोपी डिटेन किए गए।
टोंक में किसानों को मिलने वाले यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ टोंक DST ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 60 कट्टे यूरिया बरामद किए हैं। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की गई।
DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने देर रात मेहंदवास थाना क्षेत्र के सोनवा रोड पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 60 कट्टे यूरिया बरामद हुए।
मामले में DST टीम ने पिकअप वाहन सहित दो आरोपियों को डिटेन किया। आरोपियों की पहचान मोनू वैष्णव और नंद सिंह राजावत, निवासी दाखिया, थाना मेहंदवास के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को मेहंदवास थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
किसानों को मिलने वाले यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ टोंक DST की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। कार्रवाई के बाद मामले में पुलिस और कृषि विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया की जा रही है।