पंचायतीराज चुनाव से पहले जिला कलक्टर और एसपी का ग्रामीण दौरा, मतदान बूथों का किया निरीक्षण
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया और ईसरा गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
सिरोही जिले के ईसरा गांव में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान चाय की थड़ी पर ग्रामीणों के साथ बैठकर समस्याएं सुनते जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक।
पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर जिला कलक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने माकरोङा, धान्ता, ईसरा, तेलपीखेङा, कृष्णगंज और वाडेली के मतदान बूथों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने मतदान बूथों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ईसरा में जिला कलक्टर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और चाय की थड़ी पर उनके साथ बैठकर चाय पी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ईसरा में ही एक दिव्यांग व्यक्ति ने जिला कलक्टर के समक्ष पेयजल की समस्या रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने बीडीओ पिण्वाङा को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के लिए आदेश दिए।
पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के इस दौरे में मतदान बूथों के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने पर जोर रहा।