वजीरपुर निकाय चुनाव 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
लोकतंत्र को मजबूत करने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
तस्वीर में वजीरपुर नगरपरिषद कार्यालय के बाहर अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंगोली और बैनर के साथ दिख रहे हैं।
वजीरपुर। निकाय चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगरपरिषद कार्यालय वजीरपुर और बाजार के चौराहों पर विभिन्न रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर मतदान का संदेश दिया।
स्वीप सह प्रभारी सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य) ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ नगरपरिषद कार्यालय वजीरपुर और बाजार के चौराहों पर रंगोली बनाई गई। रंगोलियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर केशव मीना (कनिष्ठ अभियंता) ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान और शत-प्रतिशत मतदान के लिए बिना लालच के योग्य उम्मीदवार को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न रंगोलियों में “मतदान अवश्य करें”, “मेरा वोट मेरा अधिकार”, “लोकतंत्र में वोट जरूरी है” और “हर मतदाता, हर वोट” जैसे संदेश लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान नमो नारायण मीना, नरेंद्र गुप्ता, सीता वर्मा, रचना जाटव, फोबिया, गुड्डी शुक्ला, सीता बैरवा, सुमन गोयल, प्रियंका शर्मा एवं नागरिक उपस्थित थे। रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से वजीरपुर निकाय चुनाव 2026 में अधिक से अधिक मतदान और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।