सवाई माधोपुर, 8 सितम्बर। रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर का तीन दिवसीय लक्खी मेला 12 से 15 सितम्बर, 2026 तक आयोजित होगा। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बस यात्रा के किराये में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत मिलेगी।

मुख्य प्रबंधक सवाई माधोपुर आगार ने जिला प्रशासन के निर्देशों की पालना में रेलवे स्टेशन से मेला ग्राउंड (शेरपुर तिराहा) तक बस किराया 20 रुपये निर्धारित किया था। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसमें 50 प्रतिशत की और रियायत की गई है।

रियायत लागू होने के बाद श्री त्रिनेत्र गणेश मेले में जाने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से मेला ग्राउंड (शेरपुर तिराहा) तक अब मात्र 10 रुपये में सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। मेले के दौरान किराये में यह रियायत श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुलभ बनाने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्था रहेगी।

Tags: