सवाई माधोपुर: माणटाउन पुलिस ने जब्त की अवैध बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
पुलिस ने गश्त के दौरान गंडी रोड पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
तस्वीर में सवाई माधोपुर में पुलिस द्वारा जब्त किया गया एक लाल ट्रैक्टर दिख रहा है।
पुलिस थाना माणटाउन ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राजेश राजोरिया आईपीएस एवं श्री राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस उपाधीक्षक वृत सवाई माधोपुर के पर्यवेक्षण में थाना माणटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापत के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को हेड कानि. दीपचन्द नं. 382 मय जाप्ता बलराम कानि. 1139 व कमलेश कानि चालक 1186 मय सरकारी से अवैध बजरी परिवहन एवं निर्गमन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाना से रवाना हुए। गश्ती दल गण्डी रोड पहुंचा। सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी भरकर ला रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए गण्डी रोड से रामड़ी, तेसू से आगे पहुंचा तो एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली 575 जेआईई मय ट्रॉली जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी, को आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जाप्ते ने ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की गई, लेकिन चालक नहीं मिला। पुलिस थाना माणटाउन पर प्रकरण संख्या 304/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमआरडी एक्ट, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में हेड कानि. 382 दीपचन्द की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री सुनील कुमार गुप्ता थानाधिकारी, थाना माणटाउन, हेड कानि. नं. 382 दीपचन्द, श्री बलराम कानि. 1139 और कमलेश कानि. चालक 1186 शामिल रहे। अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती के साथ पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।