नगर परिषद् गंगापुरसिटी के तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली का दृश्य।

नगर परिषद् गंगापुरसिटी सभापति कृष्ण कुमार गोयल के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर परिषद् की ओर से शहरवासियों को स्वच्छता और जनजागरूकता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जनजागरूकता रैली का शुभारंभ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर से हुआ। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, कचरे का उचित निस्तारण करने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

नगर परिषद् की ओर से बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर में स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न संस्थानों में निरंतर आई. ई. सी. गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। जनजागरूकता रैली इसी अभियान के तहत शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता का संदेश देने की दिशा में आयोजित की गई।

Tags: