सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर सहित समस्त जिला मुख्यालयों पर 16 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। इसी क्रम में सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं। 16 अगस्त को आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत आयोजित किया जाएगा।

Tags: