तस्वीर में सवाई माधोपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हाथों में तिरंगा झंडा थामे और बाइक पर सवार होकर रैली निकालते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

सवाई माधोपुर, 14 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। शहर में यात्रा का जगह-जगह अभिनंदन किया गया।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में अतिथि के रूप में खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल उपस्थित रहे। यात्रा अम्बेडकर सर्किल से शुरू हुई और मुख्य बाजार होते हुए शहर दण्डवीर बालाजी पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देशहित में आयोजित तिरंगा यात्रा में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, लालचंद गौतम, मीरा सैनी, कमल मीणा, जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम पटेल, गीता सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कुस्तला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, ओमप्रकाश डांगोरिया, पृथ्वीराज मीणा, कमलेश जैलिया, जम्बू जैन, राजेश गोयल, सुनील तिलकर, नीलकमल जैन, आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, खेमराज महावर, संतोष मथुरिया, चंचल गौतम, मीरा मीणा, सावित्री शर्मा, सुमन कंवर, हरचरण सिंह, नरेश बज, कन्हैया सैनी, नीरज मीणा, केदार सैनी, रवि चौधरी, सुधीर शर्मा, हनुमान माली, पदम जैन, कुणाल सामरिया, अनिल बंसल, श्रीचरण महावर, बनवारी बंसल, अरविंद सैनी, विकास लखवानी, ओमप्रकाश शर्मा, मेहनाज पटेल आदि भाजपा पदाधिकारी, देशप्रेमी युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय पर निकली इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आमजन की भागीदारी के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशहित में सहभागिता का संदेश दिया गया।

Tags: