तस्वीर में गंगापुरसिटी परिसर के हेल्थ कैंप में डॉक्टर कर्मचारी का ब्लड प्रेशर जांच रहे हैं।

नगर परिषद् गंगापुरसिटी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। नगर परिषद् सभापति कृष्ण कुमार गोयल के आदेशानुसार आयोजित यह कैंप नगर पालिका परिसर में हुआ।

कैंप का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ उन्हें कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान घर-घर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े ऑटो टिपर ड्राइवर, हेल्पर एवं सफाई मित्रों को कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य का नियमित रूप से ध्यान रखने, कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने तथा स्वच्छता संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हेल्थ चेकअप एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान तथा कार्य के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। नगर परिषद् आयुक्त दीपक चौहान ने सफाई मित्रों को “सुरक्षित सफाई, स्वस्थ सफाई मित्र” का संदेश देते हुए कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

आयुक्त ने सफाई मित्रों को नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही। कैंप के माध्यम से सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।

Tags: