सवाई माधोपुर: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 34 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
पंचायतीराज चुनाव के दौरान प्रशिक्षण और रवानगी में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने 34 कर्मचारियों को 3 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
सवाई माधोपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में निर्वाचन ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले 34 कार्मिक जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। अंतिम प्रशिक्षण और मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर एवं खण्डार पंचायत समिति क्षेत्रों में नियुक्त इन कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
यह कार्रवाई 2 नवंबर को तृतीय चरण के मतदान के लिए आयोजित अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने पर की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों से निर्धारित समयावधि में अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, बामनवास क्षेत्र में शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वार्ड नंबर 1 महापुरा प्रताप सिंह बेनीवाल, सहायक कृषि अधिकारी हरिकेश मीना, शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरापुर रामावतार मीना, अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा नीरज कुमार गुर्जर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेन्द्र हरिजन, कनिष्ठ सहायक महावीर चौधरी, कनिष्ठ अनुदेशक राजकीय आईटीआई अशोक कुमार मीना, वरिष्ठ शिक्षक दीपक कुमार मीना, वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार गौतम, सफाई कर्मचारी राधेश्याम एवं दिनेश हरिजन को नोटिस जारी किए गए हैं।
इसी तरह बौंली क्षेत्र में शिक्षक राजेश गुर्जर, व्याख्याता मुकेश चन्द बैरवा, प्रबोधक कन्हैया लाल सैनी, सहायक पीएचईडी भरतलाल मीना एवं व्याख्याता ज्ञानचन्द मीना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मलारना डूंगर क्षेत्र में शिक्षक शेर सिंह, वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार अग्रवाल, अध्यापक राजेश कुमार बैरवा, शारीरिक शिक्षक बाबुलाल मीणा एवं शेर सिंह राजावत, कनिष्ठ सहायक पियुष कुमार बैरवा तथा कर्मचारी कमलेश एवं रामू को नोटिस दिया गया है।
वहीं, खण्डार क्षेत्र में व्याख्याता कमलेश कुमार शर्मा, सफाई कर्मचारी रमेश, व्याख्याता प्रहलाद चन्द शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भागचन्द रैगर, व्याख्याता गिर्राज प्रसाद मीना, प्रबोधक हारून अहमद, अध्यापक दीनदयाल मीना, सफाई कर्मचारी विशाल कुमार, कनिष्ठ सहायक राकेश वर्मा एवं व्याख्याता मीठालाल मीना को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त प्रत्येक कार्मिक की समय पर उपस्थिति और सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन अनिवार्य है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने अथवा लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को समयबद्ध उपस्थिति और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य निष्पादन के प्रति सख्त संदेश दिया गया है।