सवाई माधोपुर: अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 58 पव्वे बरामद
सूरवाल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से बिना लाइसेंस के 58 पव्वे ग्लोबस स्पेशल देशी शराब बरामद की है।
सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब तस्करी के मामले में आरोपी को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया।
सवाई माधोपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 58 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सूरवाल की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से ग्लोबस स्पेशल देशी शराब के 58 पव्वे बरामद किए गए। आरोपी के पास शराब रखने का वैध अनुज्ञा पत्र और संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती नेहा अग्रवाल आरपीएस और सीओ शहर सवाई माधोपुर राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पंचायतीराज चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के तहत थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना के विवरण के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को हेड कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल नंबर 345 और पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गोठड़ा की गड़ार, सूरवाल से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण मीना पुत्र प्रहलाद, जाति मीना, उम्र 41 वर्ष, निवासी सूरवाल, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे में ग्लोबस स्पेशल देशी शराब के 58 पव्वे मिले। शराब के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र और कागजात नहीं होने पर पुलिस ने नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की और आरोपी श्रवण मीना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप नंबर 345, कांस्टेबल बजरंग नंबर 1491 और कांस्टेबल संतोष नंबर 1602 पुलिस टीम में शामिल रहे।