ऑपरेशन म्यूल हंटर: सूरवाल पुलिस ने साइबर ठगी में बैंक खाता किराये पर देने वाले युवक को दबोचा
सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए बैंक खाता किराये पर उपलब्ध कराने वाले अल्फेज को गिरफ्तार किया। जांच में खाते से जुड़ी चार शिकायतें, 45,844 रुपये की साइबर फ्रॉड राशि और सहआरोपी की भूमिका सामने आई, जबकि मामले में अनुसंधान जारी है।
तस्वीर में बाएं तरफ साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और दाएं तरफ सूरवाल थाने के पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर अपराधियों को साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्फेज पुत्र अफजल, जाति शेख मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूरवाल, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई डॉ. प्रीति चन्द्रा आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर तथा सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में की गई। वहीं श्री विजयसिंह मीना आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस, सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थाना सूरवाल के थानाधिकारी श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में श्री जितेन्द्र सहायक उपनिरीक्षक एवं पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को श्री जितेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ साइबर शाखा सवाई माधोपुर से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों (MULE BANK ACCOUNT) की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान राष्ट्रीय साइबर शिकायत पोर्टल 1930 (समन्वय पोर्टल) पर संदिग्ध बैंक खाते के संबंध में शिकायतों की जांच की गई, जिसमें संबंधित बैंक खाते के विरुद्ध चार शिकायतें दर्ज होना सामने आया।
इसके बाद संबंधित बैंक से बैंक खाते के खाताधारक और खाते का स्टेटमेंट प्राप्त किया गया। जांच में सामने आया कि उक्त बैंक खाता अल्फेज पुत्र अफजल, जाति शेख मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूरवाल, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर के नाम पर संचालित है।
बैंक खाते के स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि साइबर पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों से संबंधित कुल 70,040 रुपये की राशि में से 45,844 रुपये साइबर ठगी की रकम आरोपी के खाते में जमा कराई गई थी, जिसे बाद में एटीएम के माध्यम से निकाल लिया गया।
पुलिस द्वारा बैंक खाते में प्राप्त साइबर फ्रॉड की राशि के संबंध में पूछताछ करने पर अल्फेज ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता अपने दोस्त, जो साइबर अपराधी है, को किराये पर उपलब्ध कराया था। उसके खाते में पैसे डलवाए जाते थे और बाद में वही राशि एटीएम से निकलवाई जाती थी। इस प्रकार खाताधारक और उसके सहआरोपी द्वारा मिलकर साइबर फ्रॉड की राशि प्राप्त करने के लिए उक्त बैंक खाते का उपयोग किया जा रहा था।
इसके बाद पुलिस ने खाताधारक अल्फेज पुत्र अफजल, जाति शेख मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूरवाल, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त अल्फेज एवं उसके सहआरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 318(4), 319(2), 316(2), 112(2), 61(2) बीएनएस तथा 66D आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थाना सूरवाल के थानाधिकारी श्री मुंशीलाल मीना उपनिरीक्षक, श्री जितेन्द्र सहायक उपनिरीक्षक, श्री अनिल कानि 1547, श्री हेमराज कानि 1649 तथा श्री राजेश कानि 972 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।