5 अगस्त तक ऑनलाइन भेजें सुझाव और आपत्तियां, राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 पर जिला कलेक्टर की अपील

राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 पर आमजन 5 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। जिला कलेक्टर काना राम ने अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

Update: 2026-07-31 11:32 GMT

तस्वीर में दिख रहे राजस्थान सरकार के पोस्टर पर बाईं ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दाईं ओर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की तस्वीर है, जिसके बीच में समान नागरिक संहिता के उद्देश्यों और QR कोड की जानकारी दी गई है।

राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में गठित समिति द्वारा आमजन से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि नागरिक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपने सुझाव एवं आपत्तियां 5 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा राजस्थान समान नागरिक संहिता समिति के आधिकारिक पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने अभिमत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापक जनभागीदारी के साथ राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में विभिन्न वर्गों के सुझाव समिति तक पहुंच सकें, इसके लिए नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

Tags:    

Similar News