मलारना डूंगर में 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत निःशुल्क मनोरोग एवं नशामुक्ति शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सवाई माधोपुर की मनोचिकित्सक डॉ. प्रिया चौधरी मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगी। आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में सिरदर्द एवं माइग्रेन, घबराहट-बेचैनी, हाथ कांपना, थकान एवं उदासी, नींद न आना, याददाश्त संबंधी समस्या, मिर्गी, असामान्य व्यवहार, अनचाहे एवं बार-बार आने वाले विचार तथा नशे के सेवन सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया जा सकेगा।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 अथवा 1800-891-4416 पर 24 घंटे निःशुल्क काउंसलिंग एवं सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।

जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी ने आमजन से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श एवं निःशुल्क उपचार का लाभ उठाएं। शिविर मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान करेगा।

Tags: