महिला जागृति संस्थान का सावन संगीत महोत्सव संपन्न, महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महिला जागृति संस्थान द्वारा भगवती पैलेस में सावन संगीत महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ।

Update: 2026-08-03 11:23 GMT

तस्वीर में महिला जागृति संस्थान के सावन संगीत महोत्सव एवं सम्मान समारोह के दौरान भगवती पैलेस में एकत्रित महिलाएं नजर आ रही हैं।

महिला जागृति संस्थान द्वारा 2 अगस्त 2026 को भगवती पैलेस में सावन संगीत महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं की सहभागिता रही, जहां पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता (भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंदना मीणा (महिला कांग्रेस कमेटी), अतिविशिष्ट अतिथि परिवहन इंस्पेक्टर श्रीमती पिंकी रानी, प्रधान श्रीमती मंजू गुर्जर (पंचायत समिति), पूर्व सभापति श्रीमती संगीता वोहरा, जीपीएस स्कूल के डायरेक्टर चेतन अग्रवाल और पूजा अग्रवाल, समाज सेवी कल्पना शुक्ला, रीना पल्लीवाल, नीरज दीक्षित, कवि मनीष माना एडवोकेट एवं संस्थान की जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान की जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गमले तथा सावन के पावन पर्व के उपलक्ष में मेहंदी के कोन वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से महिलाओं से अपील की गई कि वे इन गमलों में अपने-अपने घरों पर पौधे लगाकर पर्यावरण सुधार में योगदान दें।

सावन संगीत महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों "झूला तो पड़ गयो" सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम सर्व समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महिला जागृति संस्थान समाज सेवा, पक्षी सेवा, गौ सेवा, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रहा है। उन्होंने डॉक्टर कुसुम गुप्ता के निस्वार्थ समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने की अलख जगी है, जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभी अतिथियों ने संस्थान की पूरी टीम को धन्यवाद व्यक्त किया।

परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर श्रीमती पिंकी रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य पहनें, गति सीमा का ध्यान रखें और नियमों को केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन शैली बनाएं, ताकि जीवन की सुरक्षा हो सके।

संयोजक मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने जनगणना में अपनी भागीदारी निभाई थी, उन्हें जनगणना सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी भामाशाह एवं दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मनीष माना एडवोकेट द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ को सभी ने सराहा। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता (सर्वेयर) और मनीषा मीणा ने प्रभावी तरीके से किया।

सह कोषाध्यक्ष अनीता प्रजापत और मंत्री नीलम जैन ने बताया कि बेस्ट लहरिया, बेस्ट मैचिंग और बेस्ट मुस्कान प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट लहरिया प्रतियोगिता में प्रथम विजेता वंदना मीणा जयपुर, द्वितीय विजेता पूजा अग्रवाल और तृतीय विजेता राधा कुड़गांव रही।

बेस्ट मैचिंग प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सीमा गुप्ता, द्वितीय विजेता मनीषा गर्ग और तृतीय विजेता दीप्ति गुप्ता रही। वहीं बेस्ट मुस्कान की विजेता सुनीता तुलारा रही। लकी ड्रा के विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आकांक्षा, ममता सैनी, नीलम जैन, अनीता प्रजापत, सुरभी मंगल, मनीष गर्ग, राधा कुड़गांव, अर्चना शर्मा, मेघा जायसवाल, सुमन नरूका, सुनीता अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, चंचल गुप्ता, गायत्री जोशी, आशा बंसल, महादेवी बैरवा, पुष्पा जगर, सुनीता तुलारा, सुषमा गुप्ता, आशा बंसल, सीमा बंसल, अनीता, रेखा जोशी, मालती जोशी, कल्पना जोशी, लक्ष्मी जोशी, रेणुका शर्मा, मीना गुप्ता, दिव्या, ममता, प्रतिभा, सीमा गुप्ता, ममता गर्ग, सुपिता मांझ़ीवाल, नूतन गुप्ता, पूनम शर्मा, मनीषा कुमारी गुप्ता, अर्चना गोयल, ममता अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, मनीषा मीणा, पूजा, चंचल कुमारी, लक्ष्मी, नीरज दीक्षित, सीमा बंसल, माधुरी गोयल, कविता गोयल, वीना पटेल, कोमल लखवानी, निधि, रजनी, राजकुमारी, रानी, रेनू, मोहिनी हेमनानी, सुमन बंसल, पुष्पा, मुक्ता, मंजू गुप्ता, कल्पना जैन, मंजूलता मौर्य, अनीता जाटव, मधु सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

महिला जागृति संस्थान की जिलाध्यक्ष डॉ कुसुम गुप्ता (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने महिलाओं की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

Tags:    

Similar News