एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान शुरू, श्रावण के सोमवारों में होगा वृक्षारोपण
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गंगापुर सिटी में “एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान शुरू हुआ। 108 श्री हनुमान गौशाला से शुरू हुए अभियान में गौ सेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
तस्वीर में गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा सहित अन्य गौ सेवक गौशाला परिसर में 'एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान के तहत सामूहिक रूप से पौधा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के सभी गौ सेवकों द्वारा “एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि यह अभियान 108 श्री हनुमान गौशाला से प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत शहर की गौशालाओं, मंदिरों और बगीचों सहित जहां भी पेड़-पौधों की आवश्यकता है, वहां पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा। गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को वन सोमवार के रूप में मनाते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान की शुरुआत से पहले सभी गौ सेवकों ने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौ पूजन किया। इसके बाद गौशाला परिसर में छायादार वृक्ष लगाकर “एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे सभी की आवश्यकता हैं, इसलिए अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएं। गौ माता की सेवा के साथ-साथ वृक्ष लगाकर उन्हें सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि “एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान के अंतर्गत श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में गौ भक्तों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों एवं गौशालाओं में निरंतर वृक्ष लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य गर्मियों में गौ माता को छाया उपलब्ध कराना और उनके बैठने के लिए स्थान तैयार करना है।
गौ सेवा समिति की ओर से सभी लोगों से आह्वान किया गया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान गौ सेवकों में गोविंद नारायण शर्मा, विजय सिंह राजपूत, जगदीश प्रसाद वैष्णव, रमेश सेन, पत्रकार राजेंद्र सिंह नरूका, कृपा शंकर उपाध्याय, शंभू दयाल मंगल, कृष्णानंद दीक्षित, विशमबर पांडे, सुरेंद्र पाल, श्रवण कुमार वैष्णव, पूनम जगवानी, प्रियंका शर्मा, हल्लू गौशाला, उषा देवी, राधा दीक्षित, पायल कुमारी, चंचल जगवानी, पप्पू देवी, किरण शर्मा, डोली वैष्णव, मोहित वैष्णव सहित दर्जनों गौ सेवक उपस्थित रहे।
गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को जारी रहने वाले इस अभियान के माध्यम से गौशालाओं और सार्वजनिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर गौ माता के लिए छाया और संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।