किशोरी शैक्षिक उत्सव में बालिकाओं ने पोस्टर और मॉडल से दिखाई प्रतिभा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव सरवर में आयोजित किशोरी शैक्षिक उत्सव में बालिकाओं ने पोस्टर और मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव सरवर में किशोरी शैक्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणेश मीणा मुख्य अतिथि भरत लाल गुर्जर सहित स्टाफ साथियों रामस्वरूप वर्मा, मुकेश गुर्जर, सत्यनारायण मीणा, विजय पूनिया, सुरेश बेरवा, प्रीतम वर्मा, प्रदीप वर्मा और कनकलता कुर्मी के साथ मेले का निरीक्षण किया।
उत्सव के दौरान बालिकाओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग, व्याकरण, गणित, अंग्रेजी महीने, हिंदी के महीने, सड़क परिवहन और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाए। हेमराज दीक्षित ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के संबंध में प्रमाण सहित बच्चों का मार्गदर्शन किया।
शिविर प्रभारी शिवराज मीणा, कमलेश मेहरा, गीता पाटीदार और सीमा वर्मा सहित अन्य ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनु यादव और प्रतिज्ञा स्वामी ने स्थान प्राप्त किया।
शिवलिंग प्रतियोगिता में संजना प्रजापत, विजयलक्ष्मी, मनीष बैरवा और अमीना ने स्थान प्राप्त किया। स्टॉल प्रतियोगिता में मनीष बैरवा ने प्रथम तथा अमीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोरी शैक्षिक उत्सव के दौरान आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने शैक्षिक विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की।