गंगापुर सिटी में 5 सितंबर से शुरू होगी रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 4 लाख रुपये

गंगापुर सिटी में 5 सितंबर 2026 से रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 32 टीमें भाग लेंगी और विजेता को 4 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Update: 2026-07-28 07:33 GMT

तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित होटल में टेबल के पास बैठे क्रिकेट प्रतियोगिता समिति के सदस्य चर्चा करते हुए।

गंगापुर सिटी में वर्ष 2026 की रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पार्थ होटल, गंगापुर सिटी में सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 5 सितंबर 2026 को सायं 7:00 बजे से राजकीय पीजी कॉलेज, गंगापुर सिटी में किया जाएगा।

फिरोज खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए टीमों का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 4 लाख रुपये, द्वितीय विजेता टीम को 2 लाख रुपये तथा मैन ऑफ द सीरीज को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

बैठक में प्रतियोगिता की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। सभी टीमों के भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी फ़ैज़ अहमद को सौंपी गई, जबकि जलपान व्यवस्था का दायित्व फाइक अहमद को दिया गया। ग्राउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी सचिन गुफरान को, लाइटिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी जीशान को तथा स्वागत-सत्कार की जिम्मेदारी शादाब अहमद को सौंपी गई। इसके अलावा लाइटिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सैफुल को भी दी गई।

क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक सादिक गुरुजी रहेंगे, जबकि शेष जिम्मेदारी तसकील अहमद और मोहसिन खान निभाएंगे। बैठक में तारिक, जीशान, फैजान, नोशाद, उवेद, अबूजर, इफ़्तिख़ार, मशरूफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों के साथ प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News