सवाई माधोपुर की गौशालाओं के लिए पशुपालन विभाग का अलर्ट, मौसमी बीमारियों से बचाव के सख्त निर्देश जारी

सवाई माधोपुर में वर्षा ऋतु के बीच पशुपालन विभाग ने गौशालाओं के लिए मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव संबंधी अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Update: 2026-07-27 12:45 GMT

वर्षा ऋतु के दौरान गौशालाओं में संधारित गौवंश को मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने सभी गौशाला संचालकों से इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने गौशालाओं में जैव सुरक्षा उपायों की पालना करने, संवंमित पशुओं को खुले में चरने के लिए नहीं छोड़ने तथा संक्रमण की सर्वाधिक संभावनाओं वाले “एनिमल हेबिटेट” को मौसमी बीमारियों से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए गौशालाओं में संधारित पशुओं का टीकाकरण कार्य प्राथमिकता से संपादित करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने गौशालाओं में सम्मिलित होने वाले गौवंश को निर्धारित दिवसों के लिए क्वारेंटाईन करने तथा संक्रमित गौवंश के लिए क्वारेंटाईन, एनिमल शेल्टर और आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्षा ऋतु में गौवंश को मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जारी इन दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना आवश्यक है, ताकि गौशालाओं में संधारित पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Tags:    

Similar News