जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा मंच न्यूरो न्युअन्सेस 2026 में प्रियूष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक एवं मुख्य परामर्शदाता न्यूरोसर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में अपने चिकित्सकीय अनुभवों और विचारों को प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों एवं साथी चिकित्सकों के सामने साझा किया।

डॉ. योगेश गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर के इस चिकित्सा आयोजन में अपने विचार प्रस्तुत करने के अवसर को गौरवपूर्ण और यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखना, नए अनुभवों को साझा करना और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने इस आयोजन में अपनी भागीदारी को चिकित्सकीय सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. योगेश गुप्ता जयपुर के मानसरोवर स्थित बी-2 बाईपास रोड, एसएफएस में प्रियूष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निदेशक एवं मुख्य परामर्शदाता न्यूरोसर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। न्यूरो न्युअन्सेस 2026 में उनकी प्रस्तुति न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में अपने अनुभव और विचारों को चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ साझा करने का अवसर बनी।

Tags: