नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर ग्रामीण महिलाओं के साथ कसाने में नजर आ रही हैं।

ढिंढोरा। ग्राम पंचायत कसाने के नगला की नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर ने पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

सरपंच बत्ती गुर्जर ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें बेहतर संस्कार दें। साथ ही बच्चों को देशप्रेम की भावना से अवगत कराएं, ताकि उनमें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।

इस दौरान गांव की महिलाओं ने नवनिर्वाचित सरपंच बत्ती गुर्जर का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। ग्रामीण महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में तनु गुर्जर, पिंकी गुर्जर, गुड्डी गुर्जर और रेशम गुर्जर भी मौजूद रहीं। सरपंच बत्ती गुर्जर ने ग्रामीण महिलाओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Tags: