बाढ़ कोयला स्थित बाबा रामदेव धाम में यात्रियों की सेवा के लिए 26 अगस्त से 27 सितंबर तक भोजन एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य पर कुल 90,288 रुपये खर्च हुए। 27 सितंबर को पूर्व प्रधान कन्हैया लाल बैरवा के सानिध्य में बाबा रामदेव धाम मंदिर परिसर में प्रसादी के रूप में कांसा वितरण के साथ सेवा कार्य का समापन किया गया।

इसी अवसर पर बाढ़ कोयला निवासी शिवहरी मीना की पुत्रवधू के पार्षद निर्वाचित होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पूर्व प्रधान कन्हैया लाल बैरवा ने उपस्थित लोगों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम में नमोनारायण मीना, पटेल कोयला, राजाराम, भरतलाल बैरवा सहित सारंगपुरा, बाढ़ कोयला, धोधुपुरा, हाड़ौती एवं रानिला क्षेत्र के बैरवा और मीणा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बाबा रामदेव धाम परिसर में यात्रियों के लिए की गई सेवा और प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags: