तस्वीर में सभापति कृष्ण कुमार गोयल और रूप सिंह मीणा का फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।

गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ के स्वागत एवं सम्मान में अग्रवाल कर्मचारी कॉलोनी, चित्रकूट नगर, मानसरोवर स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित समारोह में बामनवास नगर पालिका अध्यक्ष रेखा मीणा एवं रूप सिंह मीणा पहुंचे। इस दौरान सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने दोनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ और बामनवास नगर पालिका अध्यक्ष रेखा मीणा सहित रूप सिंह मीणा के बीच आपसी सौहार्द एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई। स्वागत एवं सम्मान समारोह में हुई यह मुलाकात सामाजिक विषयों पर संवाद का अवसर बनी।

Tags: